प्रांजलि में बने सुपर स्टील स्ट्रक्चर पुल से गुजरते वाहन। - संवाद।
- फोटो : credit
- दियालाचक बिलावर सड़क पर यह इकलौता पुल
- बारिश में रास्ता बंद होने की परेशानी से मिला छुटकारा
हीरानगर। दियाला चक बिलावर सड़क पर बना इकलौता स्टील सुपर स्ट्रक्चर पुल आम वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। प्रांजलि में बना पुल न सिर्फ इस सड़क पर सफर को सुगम करेगा बल्कि अपनी तरह का इस रूट पर यह पहला पुल आकर्षण का केंद्र भी बन रहा है।
बरसात के दिनों में यहां बने नाले में पानी के कारण दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार अब इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। इस पुल के बनने से अब यहां बारिश या बरसात में आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब सात करोड़ की लागत से बने इस सुपर स्टील स्ट्रक्चर पुल पर छोटे बड़े सभी वाहनों की आवाजाही होगी। फिलहाल इस रूट पर सन्याल पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसने के बाद से बड़े मालवाहकों के साथ-साथ बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही को भी बंद किया गया है। पुल की एप्रोच की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है और आने वाले एक सप्ताह के भीतर यह काम भी पूरा हो जाएगा जिसके बाद इस रूट पर वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस रूट पर सुपर स्टील स्ट्रक्चर पुल इकलौता है। इसका पूरा ढांचा मजबूत लोहे से तैयार किया गया है। इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुल के दोनों तरफ अप्रोच पर तारकोल बिछाने का काम बाकी है वह भी जल्द पूरा हो जाएगा।
- धर्मवीर सिंह, एई, बीआरओ