फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गांव सुमवां पडियारी में निकाली तिरंगा पदयात्रा

Tue, 12 Aug 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सुमवां पडियारी में समर्थकों के साथ तिरंगा पदयात्रा निकालते विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव सुमवां पडियारी में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया की अगुवाई निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को भारत माता के जयघोष के साथ गांव में निकाली जाने वाली पदयात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने विधायक का स्वागत किया। साथ ही देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा करते अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इस माैके पर जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में गत 10 से 15 अगस्त तक इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोगों की भागीदारी उन लोगों के पैगाम है जिन्होंने पांच अगस्त 2019 में कहा था कि अगर जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हाथ लगाया गया तो तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्हें आज देखने की जरूरत है कि लाल चौक सहित जम्मू कश्मीर के हर गांव, हर गली, हर शहर में सिर्फ तिरंगा ही लहरा रहा है। क्योंकि यह तिरंगा हर राष्ट्रभक्त का गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें