फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाद्य सामग्री के निर्माण में मानकों का पालन नहीं, दुकानों के चालान

Sat, 18 Oct 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने किया बाजार का दौरा, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट
विज्ञापन

कठुआ। जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर के बाजार का दौरा किया। कुछ दुकानों पर डिब्बा सहित मिठाई का वजन करने और कुछ पर एक्सपायरी उत्पाद मिलने सहित हाइजीन का ख्याल न रखे जाने के मामले सामने आएं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को चालान किया गया है।
टीम ने यहां बिकने वाली खाद्य सामग्री सहित निर्माण की प्रक्रिया का निरीक्षण कर दुकानदारों को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस दलबल के साथ बाजार का दौरा करने पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे मापतौल विभाग सहायक नियंत्रक ने बताया कि मिठाईयों सहित अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानों व किराना स्टोरों की जांच की गई है। इसमें उनके साथ राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार और जन वितरण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि टीम ने शहर कॉलेज रोड और मुख्य बाजार का दौरा किया है। लिहाजा दुकानदारों से अपील की जाती है कि वह साफ-सफाई रखने के अलावा ग्राहक को तौल दिए जाने वाले सामान को पूरा तौले और रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर की जाने वाली यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

पहाड़ी उपमंडल के बनी कस्बे में दीपावली पर्व को देखते हुए बाजार में अभियान चलाया। एसडीएम के निर्देश पर चलाए जाने वाले अभियान में तहसीलदार बनी, थाना प्रभारी, बीडीओ सहित टीएसओ बनी ने संयुक्त रूप से बाजार का दौरा कर सभी मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में सफाई व्यवस्था, मिठाई की गुणवत्ता, इस्तेमाल की जा रही सामग्री, और मिठाइयों के भंडारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानें अपनी कमियों को तुरंत दूर करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जनता को त्योहार के समय सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें