फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा श्री गुरुनानक देव का आगमन समारोह

Sat, 18 Oct 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बाख्ता ​स्थित गुरुद्वारा चरण कमल साहिब में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते जिला गुरूद्वारा  - फोटो : बालसमंद कॉलेज में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
कठुआ। बाख्ता सिथत सित्त गुरुद्वारा चरण कमल साहिब में हर साल साल की तरह आगामी 19 अक्टूबर को 13वां आगमन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

धार्मिक आस्था और उल्लास के सा आयोजित किए जाने कार्यक्रम को कठुआ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक के उपरांत जिला प्रबंधक चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि 20 अक्टूबर 1518 में बाख्ता गांव के इस स्थान श्री गुरुनानक देव का आगमन हुआ था। उक्त स्थान पूरे जम्मू कश्मीर की संगत के लिए एक विशेष धार्मिक स्थल बन चुका है। इस ऐतिहासिल धार्मिक स्थल पर हर वर्ष गुरु के आगमन का धार्मिक उत्सव आयोजित किया जाता है। इसी कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज बैठक की गई है।
अखंड पाठ में रविवार को भोग उपरांत भव्य दीवान सजाया जाएगा। इस कार्यक्रम दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी भाई सुकीन सिंह, भाई कमलजीत सिंह के अलावा स्थानीय रागी भाई बलजीत सिंह शबद कीर्तन कीर्तन से संगत निहाल करेंगे। जबकि अमृतसर से आने कथावाचक सिंह साहब ज्ञानी मान सिंह संगत को बाना नानक के विचार से परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन सिख परंपरा के अनुसार गुरु के अखूट लंगर के साथ किया जाएगा। कमेटी के महासचिव सरदार परवीन सिंह, कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, उपप्रधान कुलदीप सिंह अलावा कश्मीर सिंह, हरभजन सिंह, भूपिंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें