फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में जिला स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता शुरू

Sat, 11 Oct 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक। - फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
पहले दिन अलग-अलग स्कूलों के 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बिलावर। शुक्रवार को बिलावर में जिला स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अलग-अलग स्कूलों के 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंडर 14 अंडर 17 और अंडर-19 लड़कियों और लड़कों के मुकाबले खेले गए। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। शनिवार को प्रतियोगिता में अगले दौर के फेंसिंग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर आर्मी कैंप रामपुर में तैनात मेजर दुष्यंत, इलाके की अनुभवी खिलाड़ी प्रभात सिंह, लालचंद और मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें