फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: समकालीन समय में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता पर भाषण प्रतियोगिता

Thu, 18 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में समकालीन समय में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों मोनिका शर्मा, नीनू देवी, शीतल बडवाल और किरण बिलावरिया ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्श पर बड़े उत्साह और स्पष्टता के साथ विचार रखे। इसमें मोनिका शर्मा ने प्रथम घोषित किया गया जबकि किरण बिलावारिया दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन ने आयोजित किया गया। इसमें भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. विनती शर्मा ने कहा कि सत्य और अहिंसा केवल नैतिक आदर्श ही नहीं हैं बल्कि संघर्षों को सुलझाने और एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के व्यावहारिक साधन भी हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा और डॉ. रेणु बाला की ओर से किया गया। डॉ. संगीता सूदन ने कहा कि गांधी जयंती का उत्सव गांधीजी के शांति, अहिंसा और सत्य के शाश्वत संदेश पर चिंतन करने का एक अवसर है। इस मौके पर डॉ. रूपाली जसरोटिया, निशा कुमारी, डॉ. रेणु बाला, डॉ. हिलाल अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें