ढग्गर के दूर दराज चरागाह में पशुओं की जांच करते हुए संवाद
बनी। ढग्गर क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में लगभग 13,500 फीट की ऊंचाई पर सेना ने गद्दी और बकरवाल समुदाय तक पहुंचकर उनके माल-मवेशियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई। सेना के वेटरनरी डॉक्टरों ने भेड़-बकरियों की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए दवाइयां व इंजेक्शन लगाए। गद्दी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहिंद्र सिंह निवासी सदरोता ने बताया कि गर्मी के मौसम में मवेशियों को लेकर इन पहाड़ों में आते हैं। इस बार भारी बारिश के कारण जानवर बीमार पड़ गए। गश्त के दौरान सेना से सहायता मांगी और थोड़े ही समय बाद हमारी मदद की। यहां न तो मोबाइल कनेक्टिविटी है और न ही पक्के घर। हम गुफाओं में रहकर जिंदगी गुजारते हैं और जानवरों को भी वहीं रखते हैं। सेना के वेटरनरी डॉक्टरों और जवानों ने 30 से अधिक भेड़-बकरियों का उपचार कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। संवाद