फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 200 से अधिक जगहों पर बिछाए पुआल के बिस्तर

Sun, 21 Dec 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तापमान के गिरने के साथ लावारिस मवेशियों के काम करने वाली संस्था समथिंग फॉर ह्यूमैनिटी ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसमें शहर की सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न स्थानों पर कुत्तों और बछड़ों सहित अन्य मवेशियों के लिए 200 से अधिक पुआल के बिस्तर तैयार लगाए जा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष नरिंदर पाल सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 15 वर्षों से ऐसे मवेशियों की देखभाल करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से फीडिंग प्वाइंट और शेल्टर बनाने की योजनाएं चल रही हैं लेकिन इसमें वक्त लग सकता है। लिहाजा उनकी संस्था लगातार सुबह-शाम इन मवेशियों की सेवा में जुटी है। उसने मवेशियों को ठंड की रातों में राहत दिलाने के लिए व्यवस्था की है।
सिंह ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने 200 से ज्यादा पुआल से भरे बैग तैयार किए हैं। इन्हें कठुआ शहर के साथ आसपास के उन इलाकों में लगाया जा रहा हैं। अभियान आने वाले दिनों में पूरे जिले में चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें