फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर दूर से चमकेंगे मवेशी

Wed, 24 Dec 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हाईवे पर आवारा मवे​शियों को रिफ्ले​क्टिव कॉलर बांधती हाईवे प्रा​धिकरण की टीम
विज्ञापन
कठुआ। सर्दियों के मौसम में कोहरे की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनोखी पहल शुरू की है।
विज्ञापन

अब हाईवे पर घूमने वाले मवेशी दूर से ही चमकते दिखाई देंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने मवेशियों की गर्दन पर रिफ्लेक्टिव कॉलर टेप लगाने का काम तेज कर दिया है। यहां तक की हाईवे के उन प्वाइंट्स को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाए गए हैं जहां आम तौर पर मवेशी डिवाइडर पर बैठे या सड़क पर विचरण करते हैं। इस कदम का उद्देश्य कोहरे और धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकना है।
अक्सर देखा गया है कि रात के समय या घने कोहरे में वाहन चालकों को सड़क पर अचानक आए मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। रिफ्लेक्टिव टेप की चमक वाहन की हेडलाइट पड़ते ही दूर से दिखाई देने लगेगी और चालक को सतर्क होने का समय मिल जाएगा। हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से कठुआ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य व्यस्त मार्गों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

टीम की ओर से हाईवे पर विचरण करने वाले मवेशियों को चिन्हित कर उनकी गर्दन पर यह टेप लगाया जा रहा है। लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। स्थानीय संजय कुमार, बिशन सिंह, रोहित शर्मा और अमन शर्मा ने कहा कि इससे न केवल वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि मवेशियों की जान भी बचेगी। कई बार हादसों में मवेशियों की मौत हो जाती थी, जिससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।
विज्ञापन

वहीं, आवारा मवेशियों के अचानक सड़क पर उतर आने से हादसे बढ़ते थे। संवाद

हाईवे पर आवारा मवेशियों को रिफ्लेक्टिव कॉलर बांधती हाईवे प्राधिकरण की टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें