एक घंटा कालीबड़ी में जाम रखा जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे
बांग्लादेश सरकार और मोहम्मद यूनुस का जलाया पुतला
कठुआ। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर कठुआ में हिंदू संगठनों में आक्रोश है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात को एक घंटे तक अवरुद्ध करते हुए उन्होंने बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका। हिंदू संगठनों ने दो टूक चेतावनी दी है कि भारत से भी बांग्लादेशियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू के खिलाफ हो रहे अत्याचार को हिंदू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और सनातन धर्म संस्था के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट को कालीबड़ी स्थित लगभग एक घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हिंदू की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
आक्रोशित हिंदू युवा भाजपा के विधायकों की मौजूदगी में सड़क के बीचोबीच बैठ गए और बांग्लादेश की मौजूदा सरकार के प्रदर्शन करते रहे। हिंदू युवाओं का कहना था कि जाम लगाकर देशवासियों को परेशान करना नहीं चाहते लेकिन हमारा सभी हिंदू भाईयों को खासकर जाम में फंसे लोगों से आग्रह है कि वे बांग्लादेश में हिंदू के प्रति हो रहे निर्मम अत्याचार पर अपनी आवाज बुलंद करे।
सनातन धर्म संस्था के हिमांशु शर्मा ने कहा कि यूनुस सरकार ने सत्ता में आते ही अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को खासकर निशाने पर लिया जा रहा है। इसके चलते दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या कर उसे जला दिया गया। लंबे समय से हिंदू को टारगेट कर अत्याचार किए जा रहे हैं।
विधायकों ने भारत सरकार से यूनुस सरकार के कड़े निर्णय लेने की मांग
भाजपा विधायकों ने बांग्लादेश सरकार की निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश जिस भाषा में समझा है उसे उसी भाषा में बताना चाहिए कि हिंदू की निर्मम हत्या पर भारत कभी चुप नहीं रहेगा। विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि हमारे पास लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर विश्व को भाई चारे और सर्वसमाज का पैगाम देने चाहते है। जसरोटिया ने कड़े शब्दों में भारत सरकार से मांग की है कि यूनुस सरकार जिस भाषा में समझती है उसे उचित जवाब दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो हिंदू समाज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बांग्लादेश की अल्पसंख्यक विरोधी सरकार के खिलाफ उचित निर्णय लेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार ने विश्व के पटल पर खुद ही साबित कर दिया कि उसकी हिंदू के प्रति क्या मानसिकता है।
शहरवासियों को रोहिंग्या व बांग्लादेशी के खिलाफ सतर्क रहने का किया आह्वान
प्रदर्शनकारियों ने शहर में रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के खिलाफ कड़ी नजर रखने का आह्वान किया है। उन्होंने शहरवासियों से किसी भी बांग्लादेशी को किराये का मकान और दुकान न देने की अपील की है। वहीं, उन्होंने सरकार से जेल में बंद बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को उनके देश भेजे जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेलों में बंद हजारों रोहिंग्यों पर सरकार करोड़ खर्च कर उन्हें खाना दे रही है और वहीं इन देशों के सरकार हिंदू पर आएं दिन अत्याचार कर रही है। इसका सख्त विरोध करने की जरूरत है।