कठुआ। जिले के पांच खस्ताहाल पुलिस थानों सहित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के आवासीय क्वार्टर की दशा सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें से जिले के दो पहाड़ी क्षेत्र के थाने भी शामिल है।
इन थानों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए पुलिस विभाग ने कुल 2.49 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। वहीं इन थानों का नवीनीकरण का जिम्मा पुलिस निर्माण विंग को सौंपा गया है।
पुलिस निर्माण विंग के अधिकारियों के अनुसार इस वित्त वर्ष से पहले-पहले जिन पांच पुलिस थानों को लिया गया है। इसमें पुलिस थाना कठुआ, लखनपुर, हीरानगर, बिलावर और मल्हार शामिल हैं। इसमें पुलिस थाना कठुआ के लिए 51.93 लाख, लखनपुर थाने के लिए 36.58 लाख, हीरानगर के लिए 68.45 लाख, बिलावर के लिए 55.5 लाख और मल्हार थाना के लिए 36.94 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।
इस आवंटित राशि से न केवल पुलिस थानों का बल्कि थाना प्रभारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के लिए थाने के नजदीक बनाएंगे। इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधा मिल पाएंगी और वे अधिक प्रभावी ढंग से भी कार्य कर सकेंगे। निर्माण विंग के अधिकारियों के अनुसार इस वित्त वर्ष में संबंधित विभाग की और से पुलिस थानों के ढांचागत विकास पर खासकर ध्यान दिया जा रहा है। संवाद