फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हरियाणा सीए ने ग्लैडिएटर्स हिसार को 6 विकेट से हराया

Thu, 25 Dec 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी को आउट करते हुए संवाद
विज्ञापन
कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में चल रहे 14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-2 के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हरियाणा सीए टीम ने सिक्स एएम ग्लैडिएटर्स हिसार टीम को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में साबी इलेवन होशियारपुर ने वर्मा सीसी साहनेवाल टीम को 14 रन से मात दी। सुबह खेले गए पहले मैच में सिक्स एएम ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 19.3 ओवर में मात्र 128 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। टीम के लिए बभेश सैनी ने 24 गेंदों में 28 रन (4 चौके) और संदीप ने 27 गेंदों में 27 रन (3 चौके) बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा सीए टीम ने 11.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना लिए। टीम के लिए विजन पंचाल ने 29 गेंदों में 50 रन (5 चौके, 3 छक्के) और अश्वनी चिल्लर ने 14 गेंदों में 34 रन (2 चौके, 4 छक्के) की तेज पारी खेली। हरियाणा सीए ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विजन पंचाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर खेले गए दूसरे मैच में वर्मा सीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करते हुए साबी इलेवन होशियारपुर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम के लिए ध्रुव सिंह ने 48 गेंदों में 67 रन (7 चौके, 2 छक्के) और शिवम भान ने 21 गेंदों में 29 रन (3 चौके, 1 छक्का) बनाए।
वर्मा सीसी साहनेवाल टीम 18 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए शहबाज तांगड़ी ने 38 गेंदों में 54 रन (4 चौके, 4 छक्के) और अभिषेक ने 14 गेंदों में 29 रन (4 चौके, 2 छक्के) बनाए। इस तरह साबी इलेवन होशियारपुर ने यह मैच 14 रन से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए ध्रुव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें