ट्रेकिंग कैंप में शामिल विद्यार्थी
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से माता सुकराला क्षेत्र में चलाए गए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में तीसरे दिन 60 युवा प्रतिभागियों ने 14 किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग की। सुकराला गांव से बुधवार शुरू हुई ट्रैकिंग में शामिल ट्रैक्टर्स ने 14 किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग की और नजोत गांव पहुंचे।
योजना फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर राजेंद्र सिंह जग्गी ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच साहसिक खेलों, शारीरिक सहनशक्ति अनुशासन टीम वर्क और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और पहाड़ी इलाके में ट्रैकिंग करते दौरान प्रतिभागियों में बहुत उत्साहित दिखे।
इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रकृति की सुंदरता और इलाके की हरी भरी हरियाली और शांत वातावरण का अनुभव किया। बुधवार दोपहर को ट्रैकिंग में शामिल सभी प्रतिभागी नजोत गांव से वापस पैदल रास्ते सुकराला गांव पहुंचे।
इस मौके पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह सम्बयाल ट्रैक्टर्स का मनोबल बढ़ाया। अधिकारी ने बताया कि पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का समापन 26 दिसंबर को होगा। संवाद