फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: चड़वाल डकैती मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

Fri, 26 May 2023 02:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चड़वाल डकैती मामले में पुलिस ने सांबा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Rajbagh Police Station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कठुआ के चड़वाल में बीते दिनों हुई डकैती की मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सांबा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कठुआ पुलिस ने सांबा पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार तड़के सुबह सांबा के वार्ड पांच में दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, चार मैगजीन, करीब 30 राउंड, एक धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को अपने साथ राजबाग थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि 18 मई को कठुआ जिले की तहसील हीरानगर के साथ लगते चढ़वाल में लूट का मामला सामने आया था। पीड़ित ने बताया था कि तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार और पिस्तौल के दम पर उसकी दुकान से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए थे। लुटेरों की ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें