फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कीटनाशक जांच लैब का काम अंतिम चरण में

Wed, 13 Aug 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- रबी सीजन में संभव होगी कठुआ में ही कीटनाशकों की जांच
विज्ञापन

- 4.71 करोड़ की लागत से कठुआ में तैयार होगी आधुनिक कीटनाशक जांच लैबोरेटरी
कठुआ। 4.71 करोड़ की लागत से कठुआ में आधुनिक कीटनाशक जांच लैबोरेटरी तैयार होगी। इसका काम अंतिम चरण में है। अब किसानों को जम्मू का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर के बीचोबीच बनी इस लैब को नाबार्ड की सहायता से पूरा किया गया है। यहां अगले एक महीने में 1.08 करोड़ के जांच उपकरण भी स्थापित हो जाएंगे।
अब कठुआ के किसान बिना किसी देरी के जांच रिपोर्ट पा सकेंगे। इससे उनकी फसल की गुणवत्ता सुधरेगी और नकली कीटनाशकों के कारण होने वाली आर्थिक हानि से बचाव होगा। साथ ही पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल कठुआ में लगभग 500 प्रकार के कीटनाशक बाजार में उपलब्ध हैं। हर साल नई कंपनियां नए उत्पाद लाती हैं लेकिन उनकी गुणवत्ता की पुष्टि अब तक जम्मू की लैब में होती थी। रिपोर्ट आने तक किसान कीटनाशक इस्तेमाल कर चुके होते थे और नुकसान हो चुका होता था।
लैब की विशेषताएं

- कीटनाशकों की वैज्ञानिक जांच
- फसल पर प्रभाव का विश्लेषण
- कम समय में रिपोर्ट उपलब्ध
- फर्जी और घटिया कीटनाशकों पर रोक
.................
यह लैब न केवल जांच करेगी बल्कि किसानों को सही जानकारी देकर उन्हें फर्जीवाड़े से बचाएगी। हैदराबाद से प्रशिक्षित स्टाफ इस लैब को संचालित करेगा।

- जितेंद्र कुमार खजूरिया, मुख्य कृषि अधिकारी, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें