बनी। पंचायत गत्ती के जंडिया क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में मोहम्मद जमात शाह पुत्र आजम शाह की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक माता पिता का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से जमात शाह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद