फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी–बसोहली मुख्य मार्ग पर भारी भूस्खलन, सुबह तड़के चार बजे से यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी। बनी–बसोहली मुख्य मार्ग पर चुबारू के पास भारी भूस्खलन के कारण मंगलवार सुबह लगभग चार बजे से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन और यात्री फंस गए। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने का कार्य सुबह ही शुरू कर दिया गया, जिसके बाद करीब दोपहर 12 बजे के आसपास मार्ग पर यातायात बहाल किया गया। भूस्खलन के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।

बनी–बसोहली मार्ग बनी क्षेत्र को जिला मुख्यालय कठुआ से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस सड़क के बंद होने से बनी क्षेत्र की लाखों आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो जाता है और पूरा इलाका आवागमन की दृष्टि से लगभग कट जाता है। सड़क बंद रहने के दौरान मरीजों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजाना बनी–कठुआ रूट पर टेंपो चलाने वाले चालक मोहम्मद अफजल ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि सड़क सुबह 4 बजे से ही बंद है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूरी तरह इसी वाहन से होने वाली आय पर निर्भर है। और बतया बरसात के मौसम में आए दिन भूस्खलन के कारण यह सड़क बंद हो जाती है। इससे हमारा काम पूरी तरह प्रभावित होता है। कई बार पूरा दिन बिना कमाई के गुजर जाता है, जबकि बैंक की ईएमआई, वाहन का खर्च और परिवार का पालन-पोषण इसी कमाई से होता है। केवल मैं ही नहीं, इस मार्ग पर चलने वाले सभी टेंपो चालकों को ऐसी स्थिति में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संवेदनशील मार्ग पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान बार-बार होने वाले भूस्खलन से लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें