फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उधमपुर की टीम ने जम्मू को 3 अंकों से दी मात

Fri, 06 Oct 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला के खरोट मोड़ स्थित जम्मू-कश्मीर टूरिज्म के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में संभाग स्तरीय अंतर जिला गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा करवाए जाने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन 5 मैच करवाए गए। इसमें संभाग की 7 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक सूरम चंद और उपनिदेशक जितेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन व जिला अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में पहला मैच डोडा और रियासी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें डोडा ने रियासी को 3 अंकों से शिकस्त दी। इसके अलावा दूसरा मैच जिला उधमपुर और जम्मू के मध्य खेला गया। इसमें उधमपुर की टीम ने जम्मू को 3 अंकों से हरा दिया। तीसरा मुकाबला जिला डोडा और पुंछ के बीच हुआ। इसमें डोडा ने पुंछ को 5 अंकों से मात दी। जबकि, चौथे मैच में जिला किश्तवाड़ की टीम ने रामबन को एक अंक से हराया। आखिरी मुकाबले में जिला कठुआ की टीम विजेता रही। इस दौरान जिला अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिला कठुआ, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इन्ही टीमों में सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को करवाए जाएंगे। सभी मैचों का संचालन जिला कार्यालय कठुआ द्वारा नामित विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें