फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के 3 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या 118 पहुंची

Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सावन चक, वार्ड 14 में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 3 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद कठुआ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 118 पहुंच गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सबसे अधिक प्रभावित वार्ड 14 के सावन चक में सर्वे किया और डेंगू पॉजिटिव मिले लोगों के परिवारों के ब्लड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित की गई टीमों ने जिला भर में जहां भी मरीज सामने आए हैं वहां के घरों में लारवा टीम ने सर्वे किया और लोगों को जागरूक किया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि रविवार को 3 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 15 जून से अब तक जिले में 118 मरीज मिले हैं। 77 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 41 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि डेंगू पर काबू पाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास तभी कामयाब होंगे जब जिले के लोग सहयोग करेंगे। लोग अपने घरों की छतों पर पड़े पुराने बर्तन, गमले, पक्षियों के लिए रखे पानी के कटोरे, पुराने टायर और बोतलों में पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक बार छत या घर के बाहरी एरिया की जांच करें अगर कहीं पानी जमा है तो उसे निकाल कर फेंक दें। डेंगू से निपटने के लिए लोग अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें