फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कर्मचारियों ने लिया शपथ 'न रिश्वत लेंगे और न देंगे'

Sun, 10 Sep 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण परिषद कठुआ की ओर से शनिवार को तहसील रामकोट में एकदिवसीय भ्रष्टाचार मुक्त दिवस मनाया गया। इस दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ लेते हुए यह प्रण लिया कि वह जीवन में सभी क्षेत्रों में ईमानदारी के साथ कानून का पालन करते हुए न रिश्वत लेंगे और न देंगे। सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार और अपराध नियंत्रण परिषद कठुआ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मनकोटिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खतरे और समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने में सरकारी कर्मचारियों को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझना होगा तभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यशाला में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वन विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा विभागों के साथ कुल 20 विभागों के कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें