फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकी हमला नाकाम कर, बच्चों की जान बचाने वाले वीरों को सलाम

Mon, 02 Oct 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर मोड़ पर यूथ फेडरेशन ने मनाया 21वां शहीदी दिवस, अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

2002 में हीरानगर मोड़ में हुए आतंकी हमले में गई थी नौ लोगों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी


हीरानगर। 21 साल पहले हीरानगर मोड़ पर हुए आतंकी हमले के निशान भले ही दीवारों से मिट गए हों, लेकिन इस हमले में जिन्होंने अपनों को खोया उनके जख्म आज भी ताजा हैं। 2002 में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में 21वें शहीदी दिवस का आयोजन रविवार को यूथ फेडरेशन की ओर से किया गया। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उनकी आत्मिक शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया गया।
फेडरेशन के चेयरमैन धीरज गुप्ता ने बताया कि सीमापार से आए आतंकियों ने एक अक्टूबर 2002 को निहत्थे लोगों पर हमला कर दिया था। सुबह का वक्त था और कई स्कूली बच्चे यहां चौक में खड़े थे। उनकी ढाल बनकर इन्होंने अपनी दिलेरी से आतंकियों को उलझाने का काम किया। इन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्कूली बच्चों की जान बचाई। इनकी शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। शहीदों की याद में स्मारक बनाने की मांग कई वर्षों से जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कार्यक्रम में फेडरेशन की ओर से मृतकों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन






आतंकी हमले में 6 स्थानीय और 3 यात्री की हुई थी मौत

2002 को पाकिस्तान से घुसपैठ कर आतंकी एक मेटाडोर में सवार हुए। रास्ते में आतंकियों ने हथियार निकाल कर मेटाडोर को हाईजैक करने की कोशिश की। चालक ने दिलेरी दिखाते हुए इसे नाकाम कर दिया और हीरानगर मोड़ पर गिरधारी लाल डोगरा चौक में मेटाडोर को डिवाइडर से टकराकर आतंकियों का संतुलन बिगाड़ दिया। इसके बाद आतंकी मेटाडोर से निकलकर मुख्य चौक पर हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों को रोकने लगे। जब कोई गाड़ी नहीं रुकी तो उन्होंने एक टूरिस्ट बस पर ग्रेनेड फेंका और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से छह हीरानगर, तीन अखनूर, किश्तवाड़ और कठुआ के हटली के रहने वाले थे।
विज्ञापन




इन वीरों ने बचाई थी बच्चों की जान


चौक में आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी से स्कूली बच्चों की जान बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े वीरों में विक्रांत शर्मा, सतीश शर्मा, जनक राज, सांझी राम, जनक राज, चमन लाल, मोहिंदर पाल, कुलदीप सिंह और सोहन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें