फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चप्पे चप्पे पर सुरक्षा, तिरंगे के रंग में रंगा लखनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश का प्रवेशद्वार लखनपुर वीरवार को तिरंगे के रंग में नजर आया। रावी पुल से लेकर समारोह स्थल तो वहीं सटे हुए फ्लाईओवर पर भी तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दिए। सुबह से ही क्षेत्र में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने तड़के ही मोर्चा संभाल लिया। आयोजन स्थल पर तैयारियों को दिए जा रहे अंतिम रूप के बीच सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचने की प्रक्रिया जारी रही। समारोह से पहले कई बार मंच पर बम निरोधक दस्ते ने जांच की। इसके लिए डॉग स्कवॉड की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से ही समारोह स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला एक एक कर शुरू हो गया। जिन्हें सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ा। यात्रा के लखनपुर पहुंचने से पहले समारोह स्थल पर भारी तादाद में समर्थक पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें