फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: करवाचौथ को लेकर कठुआ के बाजार में रौनक

Thu, 09 Oct 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। करवाचौथ पर्व से पहले बुधवार को बाजार में बढ़ी संख्या में खरीदार नजर आए। पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए अभी से विवाहिताओं ने तैयारी तेज कर दी है। करवाचौथ के पर्व से पूर्व महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। मौसम खुलने के बाद बाजार में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

सामान लेने के लिए महिलाओं को दुकानों पर कतारों में खड़ा होना पड़ा। इसके साथ ही महिलाओं के साथ युवतियों ने भी मेहंदी लगवाना शुरू कर दिया है। नवविवाहित जोड़ों में करवाचौथ का खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। करवाचौथ के पर्व में अब एक ही दिन ही शेष रह गया है। ऐसे में महिलाओं के लिए खास इस पर्व के लिए दुकानों पर भी खास सामान आया है। वहीं, पारंपरिक फेनियों के साथ पैक्ड फेनियों की खरीद भी महिलाओं की पसंद में शामिल है। गौरतलब है कि सुहाग की रक्षा और दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं करवाचौथ का यह व्रत हर साल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें