फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सफाई हुई नहीं, बाजार में भरा पानी

Wed, 23 Jul 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुआ जलभराव दोपहर बाद हुआ खत्म, दुकानदारों और लोगों को हुई परेशानी
कठुआ। शहर में दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक जनजीवन प्रभावित रहा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई स्थानों पर जलभराव की लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते सबसे ज्यादा शहर के मुख्य बाजार में जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दुकानदारों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा। सुबह से शुरू हुआ जलभराव दोपहर बाद खत्म हुआ। इससे कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दुकानदार जतिन गुप्ता का कहना है कि पहले ही बाजार में पानी की निकासी की व्यवस्था बहुत बेहतर नहीं है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों ने प्रशासन से शहर के मुख्य बाजार में पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करनेे की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर : जिले में अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को नदी या नाले की ओर न जाने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि आपात स्थिति में 98580-34100, 112 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें