फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में तीसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे अधिक परेशानियां स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

लोहाई मल्हार ब्लॉक के पूर्व ब्लाक चेयरमैन कमल कुमार ने बताया कि विभाग ने नाले पर आज तक पुली का निर्माण नहीं किया। दो साल पहले इसी नाले में छठी कक्षा की तीन छात्राएं बह गईं थीं जिनमें से एक की जान स्थानीय लोगों ने बचा ली थी। पूर्व पंच श्यामलाल, राजकुमार और बोधराज ने बताया कि मंगलवार को जलस्तर बढ़ने के बाद अभिभावकों ने नाले के पास पहुंचकर शाम 4:30 बजे विद्यार्थियों को नाला पार करवाया । उपमंडल से बहने वाले भीनी, नाज, उज, तलेन नालों का जलस्तर बढ़ने कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया है। संवाद
विज्ञापन

कोट
समस्या संज्ञान में है। इलाके में बरसात का मौसम जोरों से चल रहा है। इसकी वजह से सड़कों को क्षति पहुंची है। सड़कों को ठीक करवाने के लिए प्रपोजल बना दिए गए हैं। बरसात का मौसम खत्म होते ही क्षतिग्रस्त हुई बिलावर विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- सतीश शर्मा, विधायक
बिलावर विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें