कठुआ के गुज्जर हॉस्टल के पास हुए जलभराव के बीच से निकलती कार। संवाद
- फोटो : उखड़ी सड़क पर नालों से बहकर आया गंदे पानी का भराव।
कोर्ट व जेल सड़क से गुजरने को मजबूर हुए लोग
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर हटली मोड़ के पास भी एक लेन में भरा पानी
कठुआ। कठुआ शहर में हुई एक घंटे की मूसलधार बारिश ने वीरवार को नगर की सड़कों को नहरों में बदल दिया। बारिश के बाद डीसी ऑफिस के सामने की सड़क तालाब बन गई। इससे कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद हुई बारिश के पानी ने जिला कोर्ट और जेल मार्ग को भी पूरी तरह जलमग्न कर दिया। यहां राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हटली मोड़ के पास एक लेन में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और ट्रैफिक जाम
लग गया।
शहर की सड़कों से सटे डीप ड्रेन ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। कई जगह नाले ब्लॉक होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह जगह लगे कचरे के अंबार भी पानी के साथ बहते दिखाई दिए। जिससे लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा है।