फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवा पर्व के दूसरे दिन दिया स्वच्छता व स्वस्थ रहने का संदेश

Fri, 19 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल दुरंग में नशा के खिलाफ संगोष्ठी व पीएम श्री स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

कठुआ। सेवा पर्व के दूसरे दिन जिलाभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित इन कार्यक्रम में जागरूकता अभियान से लेकर पौधरोपण, स्वच्छता मुहिम, स्वास्थ्य शिविर और कौशल विकास गतिविधियां शामिल रही।
इसका उद्देश्य नागरिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देना था। इसी कड़ी में हायर सेकेंडरी स्कूल दुरंग में नशा के खिलाफ एक संगोष्ठी आयोजित की गई। वहीं, पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल दुलंगल में समजा में बढ़ते नशा के खिलाफ पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें प्रतिभागियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाने का संदेश दिया। वहीं, पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बुद्धि पूर्व में प्रोजेक्ट बरनोटी की ओर से बच्चों की वृद्धि मापन शिविर आयोजित किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में मातृ स्वास्थ्य, एनीमिया, कैंसर, टीबी आदि रोग की जांच के लिए शिविर लगाए।
विज्ञापन

जिसमें स्थानीय लोगों को परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। वित्तीय साक्षरता और सशक्तिकरण के लिए आरएसईटीआई ने नाबार्ड के सहयोग से गांव हटली में जागरूकता शिविर और बनी की पंचायत लोवांग में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया। वहीं, कौशल और उद्यमिता को बाढ़वा देने के लिए आईटीआई कठुआ, बनी, बसोहली और भड्डू प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर डिजिटल साक्षरता और स्वरोजगार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा स्वच्छता और हरियाली अभियान के तहत नगर परिषद कठुआ, नगर कमेटी हीरानगर, परोल, बिलावर में विशेष स्वच्छता अभियान और अलग-अलग राजकीय डिग्री कॉलेज में पौधारोपण अभियान चलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें