राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में सेवा पर्व के तहत तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक क
रामकोट। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में सेवा पर्व के अंतर्गत आयोजित विशेष सभा में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। लेक्चरर राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और सेवन न करने की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य राजेश वर्मा ने कहा कि तंबाकू जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है इसलिए छात्रों को इससे दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर राज सिंह, धीरज गुप्ता, शशि भूषण, अंकुश गुप्ता, मोहित कुमार, होशियार सिंह और रमेश सपोलिया मौजूद रहे। सेवा पर्व के तहत नगरोटा गुजरु, गुड़ा कल्याल, मकवाल, रजवालता और अमुआला सहित अन्य स्कूलों में भी सफाई अभियान चलाया गया। संवाद