फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुनी को पहली बार मिलेगी पक्की सड़क, दो दशक बाद सपना होगा साकार

Wed, 23 Jul 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गनी तक पहली बार पहुंचने वाली निर्माणाधीन सड़क। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
कठुआ। जिले के महानपुर ब्लॉक के गुनी सहित अठून और अठयालता पंचायतों के दस मोहड़ों में रहने वाली 4000 से अधिक आबादी को जल्द ही पक्की सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह परियोजना एक बड़ी राहत लेकर आई है।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इलाके को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली कुल 18 किलोमीटर लंबी सड़क में पहले ही 7 किलोमीटर मार्ग बना हुआ था। इसके आगे डोल खड्ड से शुरू हुए निर्माण कार्य में अब तक 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
शेष दो किलोमीटर का कार्य अंतिम चरण में है जिसमें पहाड़ी कटिंग, पुलियों का निर्माण, सुरक्षा दीवारें और पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है। बरसात के बाद तारकोल बिछाकर सड़क को अंतिम रूप दिया जाएगा। करीब दो दशक पहले अस्तित्व में आई इस सड़क योजना को पहले जेकेपीसीसी के तहत शुरू किया गया था लेकिन तब केवल 30 प्रतिशत कार्य ही हो पाया था।
विज्ञापन

चार साल पहले लोक निर्माण विभाग ने इस अधर में लटके प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू किया और अब 22.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है।
पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा
सड़क के बनने से गुनी और आसपास के गांवों को कठुआ पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर का सफर पैदल नहीं करना पड़ेगा। अब सड़क सुविधा मिलने से यात्री वाहन सीधे हटली गांव तक पहुंच सकेंगे जिससे लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। लोगों का कहना है कि पहली बार सड़क सुविधा मिलने आवागमन आसान होगा।
सड़क के निर्माण में 70 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है। शेष बचे काम भी अब अंतिम चरण में हैं। अब बरसात का मौसम खत्म होने के बाद सड़क निर्माण के अंतिम चरण को पूरा कर तारकोल डाले जाने का काम पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- सुदेश परंगाल, सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग, कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें