फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरसात ने बदला बाजार का ट्रेंड, छातों और रेनकोट की बढ़ी मांग

Wed, 23 Jul 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के बाजार में छतरियां खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भीगने से बचने के लिए रेन प्रोटेक्शन गियर की ओर रुख कर रहे लोग
विज्ञापन

कठुआ। बारिश ने मौसम को ठंडा बनाने के साथ-साथ बाजार की तस्वीर भी पूरी तरह बदल दी है। पहले गर्मी से राहत के लिए कूलर और पंखों की मांग थी। अब छाते और रेनकोट दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
कठुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते लोग अब जलभराव और भीगने से बचने के लिए रेन प्रोटेक्शन गियर की ओर रुख कर रहे हैं। शहर के बाजार में इन दिनों बारिश से बचने के लिए खरीदारी करने वाले कुछ लोग जहां सिर्फ बारिश से बचने को ही तरजीह दे रहे हैं। कुछ लोग अपनी सुविधा के साथ स्टेटस, ट्रेंड और लुक तलाश रहे हैं। इसमें महिला वर्ग लाइट वेट और फोल्डिंग की सुविधा से युक्त रंगबिरंगी छतरियों को पसंद कर रही हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले युवा रेनकोट को तरजीह दे रहे हैं। हर तरह के लोगों के लिए बाजार में आकर्षक डिजाइन वाले छाते और रंग-बिरंगे रेनकोट छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक रेनकोट को कर रहे पसंद
शहर के मुख्य बाजार के दुकानदार सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि लोग बारिश से बचने को तरजीह दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चलाने वाले युवा रेनकोट को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी तरह महिलाएं रंगबिरंगी छतरियों और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले छाते और हल्के रेनकोट पसंद कर रही हैं। अपनी दुकान पर ग्राहकों की मांग के अनुसार सामान मंगवाया है।
-दुकानदार सुभाष चंद्र शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें