गुरदासपुर जम्मू गैस पाइपलाइन परियोजना संवाद
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन परियोजना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
522 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रदेश में दिसंबर तक घरेलू गैस आपूर्ति अलगे साल से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका सबसे पहला लाभ बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा। इसके बाद पाइपलान जम्मू शहर को लाभांवित करेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिश्नाह में वितरण नेटवर्क स्थापित करने के लिए पांच कनाल जमीन के लिए प्रशासन को आवेदन सौंपा है। पहले चरण में लगभग 35 हजार घरेलू कनेक्शन जारी किए जाएंगे जिसके लिए आईओसीएल की ओर से 20 से 25 किलोमीटर लंबा पाइप नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। यह नेटवर्क जम्मू शहर तक गैस आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
गेल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले में गंडियाल और हीरानगर के चर्जथ में दो सेक्शनलाइजिंग वॉल्व के लिए सिविल कार्य जारी हैं, जबकि बरनोटी के त्रेहड़ा में गेल ने जमीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन से आवेदन किया है।
गुरदासपुर से पठानकोट के बीच वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कार्य फिर से शुरू हो गया है।