फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस से मुठभेड़<bha>;</bha> पैरापिट से टकराई बाइक, तीन घायल

Thu, 09 Oct 2025 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाते लखनपुर थाना प्रभारी जागरूक पाठक
विज्ञापन
दोनों ओर से चलीं पांच से छह गोलियां
विज्ञापन

कठुआ। बुधवार दोपहर कीड़ियां नाके के पास पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पर गोलियां चलाने के बाद फरार हो रहे बदमाशों की बाइक पैरापिट से टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीन बदमाश घायल हो गए। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है जबकि एक का इलाज जीएमसी कठुआ में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे एसओजी और लखनपुर पुलिस की ओर कीड़ियां गंडियाल पुल पर विशेष नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। नाके को देखकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। दोनों ओर से पांच से छह गोलियां चलीं। इस दौरान फरार होते समय बाइक पुल के पैरापिट से टकरा गई। इसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने फौरन तीनों को काबू में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जानकारी के अनुसार आरोपियों से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। घायलों की पहचान मुराद अली (30) पुत्र तेग अली निवासी जखबड़, तहसील व जिला कठुआ, जुका (31) पुत्र बशीर, निवासी सरोर तहसील बाड़ी ब्राह्मणा, जिला जम्मू और गोलू (29) पुत्र बछित्तर सिंह निवासी गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। मुराद अली और याकूब उर्फ जुका को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, लेकिन गोलू की रक्तचाप की स्थिति अस्थिर होने के कारण उसे जीएमसी कठुआ में ही निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार जैसे ही उसकी स्थिति स्थिर होगी तो उसे भी जम्मू रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पुख्ता सूचना के आधार पर कीड़ियां गंडियाल के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। बाइक चालकों ने पुलिस टीम पर गोलाबारी करने के साथ ही मौके से फरार होने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में घायल तीनों को जीएमसी कठुआ में फौरन भर्ती करवाया गया। घायलों में से एक मुराद अली के खिलाफ कठुआ जिले में ही बदमाशी और नशा तस्करी के संबंध में आठ मामले दर्ज हैं।
- शोभित सक्सेना, एसएसपी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें