फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सजे बाजार, लुभा रहे छूट वाले उपहार

Sat, 18 Oct 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धरतेरस से पहले शहर में सजी दिए और आक​र्षक सामान की दुकानसंवाद
विज्ञापन
धनतेरस : खरीदारी के लिए बड़ी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
विज्ञापन

कठुआ। सुख-समृद्धि की कामना के पर्व दीपावली की पांच दिवसीय शृंखला धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगी। परंपरा के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के साथ ही धार्मिक सामग्री की खरीदारी को शुभ माना जाता है।
इसे देखते हुए शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानदारों ने विशेष तैयारियां कर दुकानों पर सामान का स्टाक बढ़ा दिया है। दुकानों के बाहर से लेकर सड़क तक बाजारों को सजाया गया है। त्योहारों पर खरीदारी के लिए लोगों की बड़ी भीड़ के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां की हैं। धनतेरस व दीपावली पर जिले में करोड़ों का कारोबार होता। इसे लेकर बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। बड़े प्रतिष्ठानों के साथ ही पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के साथ ही झालरों की छोटी-छोटी दुकानों से लेकर सोने-चांदी, इलेक्ट्रानिक सामानों व वाहनों और गिफ्ट की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, दीपावली पर्व को लेकर लोग उत्साहित हैं। धनतेरस पर खरीदारी के लिए घरेलू उत्पाद, आभूषण, बर्तन, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक उपहार व विशेष छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस के शुभ महूर्त के संबंध में डॉ. अकुंश शास्त्री ने बताया कि धनतेरस अमृत काल सुबह 8:50 से 10:33, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:48, और लाभ-उन्नति चौघड़िया दोपहर 1:51 से 3:18 है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें