फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिलेभर में 81 स्कूल इमारतें असुरक्षित घोषित

Fri, 19 Sep 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक स्थानों पर कक्षाओं के निर्देश, शिक्षा विभाग के लिए चुनौती
विज्ञापन

कठुआ। लोक निर्माण विभाग की ओर से किए गए सुरक्षा ऑडिट में कठुआ जिले की 81 सरकारी स्कूल इमारतों को असुरक्षित घोषित किया गया है।
अब तक जिले के 1200 स्कूलों में से 1046 का ऑडिट पूरा हो चुका है जिसमें 476 पूरी तरह सुरक्षित, 489 आंशिक रूप से सुरक्षित और 81 असुरक्षित पाए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि असुरक्षित स्कूल इमारतों में कक्षाएं नहीं चलेंगी। जोनल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छात्रों को निकटवर्ती सुरक्षित भवनों में समायोजित किया जाए।
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पिछले दिनों कई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। तीन सप्ताह तक स्कूल बंद रहने के बाद अब चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे हैं। मगर 81 असुरक्षित स्कूलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है क्योंकि पर्याप्त भवन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने चिंता जताई है कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था जल्द नहीं की गई तो छात्रों का पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है। दूरदराज क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल सुविधा न होने के कारण ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी कारगर नहीं है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें