फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन महीने से जर्जर हाल में है खनियारा मिडिल स्कूल

Fri, 19 Sep 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर शिक्षा जोन के खनियारा सरकारी मिडिल स्कूल की इमारत को तीन महीने पहले जर्जर हालत में पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने असुरक्षित घोषित कर दिया था। इसके बाद से स्कूल में कक्षाएं पूरी तरह बंद हैं और बच्चे घरों में बैठने को मजबूर हैं। विभाग ने अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय अमित सिंह ने कहा कि अब उन्हें अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। क्योकि स्कूल में मौजूद शिक्षकों के पास कई अभिभावकों के सवाल का कोई जवाब नही है। उनका कहना है कि सरकार एक ओर शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो बच्चों का शैक्षणिक भविष्य खतरे में पड़ सकता है। वे मांग कर रहे हैं कि शिक्षा विभाग अस्थायी कक्षाओं या वैकल्पिक स्थानों की व्यवस्था करे ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें