फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किराया निर्धारण न होने से मनमानी वसूली कर रहे ई-रिक्शा चालक

Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
किराया सूची न होने से बढ़ रही असमंजस और विवाद की स्थिति
विज्ञापन



कठुआ। ई-रिक्शा ने शहर के 21 वार्डों में स्थानीय आवागमन को सुगम बना दिया है। इसकी पहुंच गली-मोहल्लों तक भी आसानी से हो जाती है। मगर प्रशासन और परिवहन विभाग ने इसके लिए किराया सूची आज तक जारी नहीं की है। इसका नुकसान आम यात्रियों को झेलना पड़ रहा है।
कॉलेज रोड, रेलवे स्टेशन, हटली मोड़ और जखबड़ रूट पर अब डीजल ऑटो की जगह ई-रिक्शा का दबदबा है। इन निधारित रूटों पर ई-रिक्शा चालक निर्धारित किराए का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन यदि कोई यात्री वार्ड या मोहल्ले में जाना चाहता है तो उसे चालक की मर्जी के अनुसार किराया देना पड़ता है। किराये को लेकर यात्रियों और चालक के बीच कई बार बहसबाजी भी चुकी है। स्थानीय नागरिक दया शंकर ने बताया कि पिछले चार वर्षों में ई-रिक्शा सेवा ने शहर में अच्छी पकड़ बनाई है। इससे शहर के अंदरूनी इलाकों में आवागमन आसान हुआ है लेकिन किराया निर्धारण की कमी अब एक बड़ी समस्या बन चुकी है। वहीं, स्थानीय निवासी अरुण कुमार का कहना है कि यदि ई-रिक्शा के लिए किराया सूची तय कर दी जाए तो यात्रियों और चालकों के बीच होने वाले विवाद खत्म हो सकते हैं। इससे यात्रियों में ई-रिक्शा इस्तेमाल को लेकर हिचक कम होगी और चालक वर्ग का कार्य भी अधिक व्यवस्थित और लाभकारी बन सकेगा।

कठुआ के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग से किराया सूची जारी नहीं की है। ऐसे में जम्मू की तर्ज पर ही किराया लिया जाता है। गली-मोहल्ले का किराया ई-रिक्शा चालक और सवारी की सहमति पर ही तय किया जाता है।
विज्ञापन

-संदीप सिंह, प्रधान ई-रिक्शा यूनियन
ई-रिक्शा द्वारा लिए जाने वाले किराए का निर्धारण करने के लिए हाल के दिनों में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय में कुछ बैठकें हुई थी। उम्मीद है कि जल्द ही कोई नोटिफिकेशन जारी होगी। जिसे कठुआ में लागू किया जाएगा। -शम्मी कुमार,
एआरटीओ कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें