फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हर-हर महादेव से गूंजा लखनपुर

Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पल्ली मोड़ ​स्थित लंगर में महादेव के भजनों पर  झूमते बाबा बफार्नी के भक्त। संवाद
विज्ञापन
देशभर से बाबा बर्फानी के भक्तों के आने का सिलसिला जारी
विज्ञापन

कठुआ। मौसम की बाधाओं के बावजूद देशभर से बाबा बर्फानी के भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। भक्तों के कारण प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कठुआ जिला की सीमा में पड़ने वाला जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे शिवमय बना हुआ है।
यहां श्रद्धालुओं की टोलियां हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए यात्रा मार्ग से गुजर रही हैं। लंगर कमेटियां पूरे उत्साह के साथ भक्तों का स्वागत कर रही हैं। दिन के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही निरंतर बनी हुई है। हाईवे के प्रमुख स्थानों पर सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन लंगरों में भक्त भोले बाबा के भजनों पर झूमकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खरोट मोड़ में लंगर सेवा चला रहे अजय सिंह ने कहा कि मौसम के व्यवधान के बावजूद जिस तरह से बाबा दर्शन करने के लिए भक्त आ रहे हैं, उससे उनके सेवादारों में भी उत्साह बना हुआ है। यह रक्षाबंधन तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन

उधर, यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए हैं। लखनपुर से लौंडी मोड़ तक पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। ड्रोन, सीसीटीवी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से यात्रा मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें