फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के दो नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 156 हुई

Fri, 19 Sep 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ जिले में स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान जारी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद हालात काबू में नहीं आ पा रहे। वीरवार को विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 156 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें से 98 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। ताजा मामलों में पंदराड़ गांव की 35 वर्षीय महिला और कठुआ शहर के वार्ड नंबर 10 की 65 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मच्छररोधी कीटनाशक का छिड़काव किया गया और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। विभाग ने लोगों से आसपास सफाई रखने और कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की है।

कोट
बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाना बेहद जरूरी है। लोग डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों में सहयोग करें।
- सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें