फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाइन शॉप से 18,000 रुपये और शराब चोरी

Fri, 19 Sep 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। बुधवार रात को शहर की पुरानी सब्जी मंडी में शराब की दुकान से चोरों ने नकदी के साथ हजारों रुपये की शराब चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक अर्जुन कुमार शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह लोगों ने उन्हें फोन पर दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। दुकान के मालिक ने बताया कि चोर 80 हजार रुपये की महंगी शराब, गुल्लक में रखे 18,000 रुपये नकदी और डीवीआर सहित शटर का नुकसान हुआ है। बता दें कि बुधवार को शहर के वार्ड 21 अमृत विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान से नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें