फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी को साैंपा ज्ञापन अवैध खनन खत्म करें

Sat, 26 Jul 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली की ग्राम पंचायत द्रम्मण (वार्ड छह) के निवासियों ने अवैध खनन के खिलाफ एडीसी बसोहली को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के इलाके में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन से स्कूल और श्मशानघाट के शेड को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि खजुरा क्षेत्र में चल रहा स्टोन क्रशर विभाग की ओर से स्वीकृत खनन ब्लॉक के बिना ही कार्यरत है। इससे नदी की दिशा बदल गई है जिससे पास के सरकारी प्राथमिक विद्यालय खजूरा और गांव में स्थित श्मशान शेड को नुकसान पहुंचा है।
ज्ञापन में बताया गया कि भारी मशीनों के शोर से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और नदी किनारे की ओर उनका ध्यान जाने का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही नदी का प्रवाह बदलने से गांव का श्मशानघाट क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें