फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अगस्त में होगी 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति

Mon, 28 Jul 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में किया जा रहा दस्तावेज का सत्यापन
विज्ञापन

कठुआ। जिले में अलग-अलग हायर सेकेंडरी स्कूलों में रिक्त पड़े लेक्चरर के पदों पर अगस्त महीने से 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति हो सकती है। इसके लिए विभिन्न विषयों के लिए चयनित उम्मीदवार के जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में दस्तावेज का सत्यापन किया जा रहा है।
सत्यापन की अंतिम तिथि 29 जुलाई को निर्धारित की गई है। सूत्रों की मानें तो सभी 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर जिले के पहाड़ी क्षेत्र की हायर सेकेंडरी स्कूलों में तैनाती की जानी है जहां पहले ही लेक्चरर की भारी कमी है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर पदों में से वनस्पति विज्ञान के तीन पद, कंप्यूटर साइंस, डोगरी और समाजशास्त्र विषय में एक-एक पद और अंग्रेजी, शिक्षा और प्राणीशास्त्र के दो-दो पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते वर्ष शिक्षा विभाग ने जिले के पहाड़ी छह शिक्षा जोनों में लेक्चरर की रिक्त पदों पर 90 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर की अस्थायी तौर पर नियुक्ति की गई थी। इनमें से 12 पदों पर क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर स्कूलों को छोड़कर चले गए थे। इसके चलते रिक्त पदों पर एक बार फिर भरने की कवायद शुरू की है। इसके अलावा 78 पदों पर बीते वर्ष तैनात किए अस्थायी तौर क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर की सेवाओं को इस शैक्षणिक सत्र में भी विस्तार दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो बीते वर्ष इन क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर को मासिक वेतन 25 हजार पर एक साल के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें