फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सांबा इलेवन व खजूरिया इलेवन में होगा फाइनल

Mon, 28 Jul 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियारी में हुआ हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला
विज्ञापन

कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में जारी हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सांबा इलेवन और खजूरिया इलेवन के बीच खेला जाएगा। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला खजूरिया इलेवन और जीबीआर इलेवन के बीच करवाया गया। इसमें खजूरिया इलेवन की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में हुए मुकाबले में जीबीआर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी खजूरिया इलेवन की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर आठवें ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली। सांबा इलेवन के बाद खजूरिया इलेवन फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। सेमीफाइनल में बढि़या प्रदर्शन करने पर खजूरिया इलेवन के हरफनमौला खिलाड़ी शिल्ला को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 62 बनाए और दो विकेट भी लिए। प्रतियोगिता के आयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें