30 जुलाई तक ऑनलाइन जमा करनी होगी दाखिला फीस, सबसे ज्यादा 50 विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान को चुना
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में स्नातक डिग्री में प्रवेश लेने के लिए तीसरे राउंड की सूची जारी कर दी है। सोमवार को जारी सूची में नॉन सीयूईटी विद्यार्थियों को जगह दी गई है। इसमें 27 मेजर विषयों के लिए कुल 688 विद्यार्थियों ने जगह पाई है।
राजकीय डिग्री कॉलेज में दाखिला पाने के लिए चयनित विद्यार्थियों को आगामी 30 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर जाकर पहले ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ही विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से कॉलेज परिसर में स्थापित काउंसलिंग डेस्क पर उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा।
सत्यापन की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो रही है जो आगामी एक अगस्त तक जारी रहेगी। बता दें कि जिले के नौ कॉलेजों में से राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और हीरानगर को इस बार सीयूईटी की श्रेणी में रखा गया है।
राजकीय महिला कॉलेज कठुआ सहित अन्य कॉलेजों को नॉन सीयूईटी की श्रेणी में रखा गए है। सीयूईटी कॉलेजों में दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को बिना सीयूईटी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा विद्यार्थी राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ को मिले हैं।
-
मेजर विषय का नाम कुल विद्यार्थी
1. कंप्यूटर अनुप्रयोग 29
2. जैव प्रौद्योगिकी 15
3. भूगोल 48
4. भूविज्ञान 27
5. पर्यावरण विज्ञान 17
6. मत्स्य पालन 06
7. व्यवसाय प्रबंधन 24
8. गृह विज्ञान 28
9. भौतिक विज्ञान 23
10. प्राणि विज्ञान 32
11. हिंदी 21
12. शिक्षा 25
13. मनोविज्ञान 33
14. अर्थशास्त्र 43
15. इतिहास 21
16. राजनीति विज्ञान 24
17. समाजशास्त्र 44
18. वनस्पति विज्ञान 41
19. अंग्रेजी 46
20. डोगरी 08
21. गणित 28
22. लेखा और वित्त 26
23. शारीरिक शिक्षा 20
24. रसायन विज्ञान 50
25. पंजाबी 01
26. संस्कृत 03
27. उर्दू 05
-
कुल विषय कुल विद्यार्थी 688
अब तक जिले के दो सीयूईटी कॉलेजों की दाखिला स्थिति
जिले के दो राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और हीरानगर में इससे पहले दो राउंड के दाखिले दो चुके है। जिसमें पहली प्राथमिकता सीयूईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को दी गई थी। दो राउंड में इन कॉलेजों में दाखिले बहुत ही कम हुए थे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में दो राउंड दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के बाद अबतक सिर्फ 177 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। जबकि राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर में सीयूईटी के आधार पर सिर्फ 30 विद्यार्थी ही मिले है। जबकि इन दोनों कॉलेजों में क्रमश: 2370 और 960 सीटों पर दाखिला लेने की उच्च शिक्षा विभाग ने निर्धारित की है।