फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया

Tue, 29 Jul 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर उपजिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम लेट्स ब्रेक इट डाउन के तहत लोगों को हेपेटाइटिस के कारणों, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. स्वामी शरण अंजल ने एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसमें हेपेटाइटिस के कारण, खतरों, बचाव के उपायों और उपचार के विकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस व्याख्यान का उद्देश्य आम जनता में इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद हीरानगर होल्डिंग सेंटर में तैनात एक विशेष टीम ने जेल के कैदियों के लिए रैपिड टेस्टिंग शिविर का आयोजन कर उन्हें हेपेटाइटिस की रोकथाम व उपचार के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया। डॉ. विजय रैना ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है जिसे जागरूकता और समय पर जांच व उपचार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें