नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दो न्यायाधीशों को मिलेंगे कोर्ट रूम, मालखाना, अभियोजन अधिकारियों के कार्यालय सहित लिफ्ट की भी रहेगी सुविधा
कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बिलावर नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स बन कर तैयार हो चुका है। इस वित्तीय वर्ष में इस नयी एक मंजिला इमारत का उद्घाटन होने की संभावना जताई जा रही है। लगभग 10.50 करोड़ रुपये की लागत से से बने इस नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया किया गया। इसमें बिजली के सब स्टेशन और फर्नीचर स्थापित करने का कार्य बचा हुआ।
नई तैयार हुई एक मंजिला इमारत में दो न्यायाधीशों के लिए कोर्टरूम की व्यवस्था के अलावा अभियोजन अधिकारियों का कार्यालय, मालाखाना, लाइब्रेरी और लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। बता दें कि नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स का ढांचागत निर्माण का कार्य वित्त वर्ष 2020-21 में शुरू किया गया था। इसके निर्माण के लिए सरकार की ओर से कुल साढ़े 10 करोड़ आवंटित की गई थी। इसमें दो कोर्टरूम के अलावा परिसर के भीतर ही दो न्यायाधीशों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। लोक निर्माण अधिकारियों के अनुसार कुल आवंटित राशि में से कोर्ट रूम में फर्नीचर भी स्थापित किया जा रहा है। इस पर कुल 22 लाख 67 हजार की राशि खर्च हो रही है। इस महीने के अंत तक लोक निर्माण विभाग की ओर से कोर्टरूमों में फर्नीचर की व्यवस्था कर तैयार इमारत को संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा। वहीं, विभाग के अधिकारियों की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर महीने में नई इमारत का उद्घाटन भी किया जा सकता है। इसके अलावा इसी राशि में से कोर्ट कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ की बकायादारी को भी पूरा किए जाने की जरूरत है।
नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स में होगी यह सुविधाएं
एक मंजिला इमारत तैयार कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दो न्यायाधीशों के लिए कोर्टरूम बनाएंगे है। कोर्टरूम के साथ ही न्यायाधीशों के लिए एक-एक रिटायरिंग रूम और लिपिक कक्ष भी बनाएंगे है। इसके अलावा नये इमारत में अधिवक्ताओं के लिए बार रूम सहित मालखाना, अभियोजन अधिकारियों के लिए कार्यालय, लाइब्रेरी, वादी प्रतीक्षा कक्ष के साथ-साथ एक हाईटेक लिफ्ट भी लगाई गई है। इसके अलावा नये कोर्ट परिसर में दो न्यायाधीशों के लिए तैयार आवासीय क्वार्टर दो बेडरूम सहित लिविंग रूम, रसोई घर के अलावा अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स का ढांचागत निर्माण पूरा हो चुका है। अब सिर्फ कोर्टरूम में फर्नीचर की व्यवस्था की जाएंगी। जिसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 22.67 लाख रुपये की राशि से बढ़िया फर्नीचर उपलब्ध होने के साथ ही तैयार इमारत को आधिकारिक तौर संबंधित विभाग को सौंप दी जाएंगी।
- विशाल सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बिलावर