फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीईओ ने बनी जोन के स्कूलों का दाैरा किया

Mon, 28 Jul 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कठुआ। नवनियुक्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल ने बनी शिक्षा जोन के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने राजकीय हाई स्कूल बनी, जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनी और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोवांग का दौरा कर संस्थानों को दैनिक कामकाज सहित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विभिन्न पहलों को लागू करने का आह्वान किया।
राजकीय हाई स्कूल बनी पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ने पहले कर्मचारियों के साथ कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल के शहीदों को नमन किया। उन्होंने छात्रों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे देश के नायकों की विरासत को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता सहित स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे छात्रों में विभिन्न प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में लगातार जागरूकता पैदा करे और सुनिश्चित करे कि कोई भी योग्य छात्र छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने से न छूट जाए।
विज्ञापन

अबरोल ने स्कूलों में स्थापित विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सीखने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और शिक्षकों से छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के लिए नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें