फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कांशीराम के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी कठुआ इकाई ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 10 Oct 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में बहुजन समाज पार्टी की ओर से कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए संवाद
विज्ञापन
कठुआ। बहुजन समाज पार्टी की कठुआ इकाई ने बसपा संस्थापक कांशीराम के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने जीवनभर सामाजिक न्याय और बहुजन हिताय के लिए संघर्ष किया और 9 अक्टूबर 2006 को इसी दिन उन्होंने अपना शरीर त्यागा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम का आंदोलन आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देता है। महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश में एक रैली का आयोजन किया है। कठुआ से भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी मुख्यालय की ओर रवाना हुए। महापरिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेकर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें