फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मोटरसाइकिल बरामद, चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला

Sun, 28 Dec 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने चोरी और वाहन लिफ्टिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। बसोहली पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझाते हुए चोरी की गई बाइक बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को यशपाल पुत्र शंकर दास निवासी लाखड़ी, तहसील रामकोट, जिला कठुआ ने बसोहली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर JK08L-9329) अंबू घाट- महानपुर क्षेत्र से चोरी हो गई है। इस पर थाना बसोहली में एफआईआर संख्या 114/2025 धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान थाना प्रभारी बसोहली पीएसआई स्वर्ण सिंह मनहास के नेतृत्व में और प्रभारी पुलिस चेक पोस्ट महानपुर की सहायता से पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मानव खूफिया स्रोतों का उपयोग किया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने आरोपी कंचन कुमार पुत्र जसवंत राज निवासी नौशेरा, तहसील महानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की और बाइक का ठिकाना बताया। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कठुआ पुलिस ने कहा है कि जिले में चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी किसी अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो वह पुलिस को 100 या 9858034100 पर सूचित करे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें