फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतर-सदनीय एथलेटिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का दिखा उत्साह, विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित

Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल सल्लन में एथलेटिक्स मीट का आयेाजन जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सल्लन में अंतर-सदनीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, रिले रेस तथा रस्साकशी में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसीलदार हीरानगर अनूप कुमार कोतवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कोतवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अलग-अलग दौड़ में विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल दास के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच काबला सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें