हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक सोशल मीडिया
दोनों युवक बनी के रौल्का के, बसोहली से बनी की तरफ जा रहे थे
कठुआ/बनी। बनी-बसोहली सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बनी के रौल्का के रहने वाले हैं और बसोहली से बनी की तरफ जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
सड़क पर दोनों को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शीतल नगर के टल मोड़ में उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बसोहली से बनी की ओर आ रहे थे।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसोहली पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान सोहन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी रौल्का के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान सतबीर सिंह पुत्र चमैल सिंह निवासी रौल्का के तौर पर हुई है।